{"_id":"667c98d6455f263639014f14","slug":"concern-for-the-future-discussion-on-nipun-jind-news-c-199-1-sroh1009-119079-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भविष्य की चिंता, निपुण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भविष्य की चिंता, निपुण पर मंथन
Thu, 27 Jun 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी39: बैठक में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन (आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता ) कार्यक्रम के तहत जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई की बैठक हुई।
डीपीसी कार्यालय में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के भविष्य यानि विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में सुधार पर मंथन किया गया। निपुण ग्रेड में ब्लॉक स्तर पर नामांकन अभियान और ग्रीष्मकालीन अवकाश गृहकार्य और मातृ दिवस पत्र लेखन पहल की समीक्षा की गई। वहीं निपुण हरियाणा पत्रिका में मासिक प्रस्तुतियों के लिए स्टार शिक्षकों की पहचान की गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि नए सत्र में प्रत्येक कक्षा में निपुण लक्ष्य रीडिंग कार्नर बनवाना सुनिश्चित करें। कक्षा-कक्ष में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान स्टेट द्वारा प्रदत्त टीएलएम किट का प्रयोग सुनिश्चित हो।
उन्होंने कहा कि पठन-पाठन में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत भागीदारी हो। इसमें सभी बच्चे निपुण लक्ष्य प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को धाराप्रवाह पठन का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करवाएं। मौखिक भाषा विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को अधिकाधिक बोलने का अवसर प्रदान करें। निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए माता-पिता का सहयोग भी लें। शिक्षक व अभिभावक बैठकों का एक अंतराल के बाद आयोजन सुनिश्चित करें और बच्चों की प्रगति पर चर्चा करें। विद्यार्थियों की बोलचाल की भाषा में सुधार के लिए नवाचारों का प्रयोग करें। छोटी छोटी व महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिदिन विद्यार्थियों के साथ सांझा करें, ताकि बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि हो सकें। अध्यापक द्वारा डायरी लेखन सुनिश्चित हो। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी, डायट ईक्कस प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर राजेश वशिष्ठ, सभी ब्लॉक से खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी व एफएलएन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी मौजूद रहे।