{"_id":"699f421932a30087510cb964","slug":"computer-operators-went-on-strike-affecting-registry-jamabandi-and-mutation-work-jind-news-c-199-1-sroh1006-149059-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंप्यूटर ऑपरेटर रहे हड़ताल पर, रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल के कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंप्यूटर ऑपरेटर रहे हड़ताल पर, रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल के कार्य प्रभावित
विज्ञापन
25जेएनडी12-तहसील कार्यालय में दोपहर से पहले छाया अंधेरा। संवाद
जींद। जिले की तहसील में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मंगलवार को स्थायी रोजगार की मांग को लेकर हड़ताल की। सुबह से दोपहर तक तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री, जमाबंदी, इंतकाल और अन्य राजस्व संबंधित कार्य प्रभावित हो गए।
कंप्यूटर ऑपरेटर सुबह निर्धारित समय पर तहसील परिसर में पहुंचे लेकिन उन्होंने काम शुरू नहीं किया। वे लंबे समय से ठेके के आधार पर कार्य कर रहे हैं जबकि उनसे नियमित कर्मचारियों की तरह ही जिम्मेदारियां ली जाती हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायी किया जा रहा है और न ही वेतन व अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है।
हड़ताल के कारण रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए आए लोगों को निराशा हाथ लगी। वहीं जमाबंदी की नकल निकलवाने और इंतकाल दर्ज कराने आए किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। तहसील कार्यालय में लोगों की भीड़ लगी रही लेकिन कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि कई वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें अस्थायी कर्मचारी की तरह रखा गया है। सरकार उनकी सेवाओं को नियमित करे और उन्हें अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाएं प्रदान करे।
दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद ऑपरेटरों ने काम दोबारा शुरू कर दिया। इसके बाद रजिस्ट्री और अन्य कार्यों की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। हालांकि सुबह के ठप रहने के कारण दिनभर का शेड्यूल प्रभावित रहा।
जिले में रोजाना 70-80 रजिस्ट्री, 100 के करीब इंतकाल होते हैं जिन पर हड़ताल का पूरा असर रहा। तहसील में आए लोगों ने कहा कि इस तरह अचानक हड़ताल होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है।
वर्जन
वह विरासत के इंतकाल से संबंधित एक मामले में तहसील कार्यालय आए थे। पता चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। इस कारण कई घंटे इंतजार करना पड़ा। -शमशेर नंबरदार, रूपगढ़
-- -- -- -- -
मुझे जमीन इंतकाल करवाना था। बुधवार को तहसील कार्यालय आया था लेकिन बाद में पता चला कि दोपहर तक कार्य नहीं होंगे। इंतकाल के लिए दोपहर बाद फिर आना पड़ा। -कुलवंत, जींद
वर्जन
दोपहर तक कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर थे। उसके बाद सभी कंप्यूटर ऑपरेटर काम पर लौट जिससे तहसील के कार्य सुचारू रूप से हुए। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी जींद