{"_id":"6ad6664fa2d2845a9f05fa54","slug":"complaints-of-death-and-illegal-occupation-came-to-the-solution-camp-jind-news-c-199-1-sroh1009-162391-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में आईं इंतकाल, अवैध कब्जे की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में आईं इंतकाल, अवैध कब्जे की शिकायतें
विज्ञापन
19जेएनडी06: समाधान शिविर के बाद आमजन की शिकायत सुनकर समाधान के लिए विभागों के अधिकारियों को
- फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
जींद। चूल्हा टैक्स का पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने, मकान का इंतकाल कराने, अवैध कब्जा हटवाने और खेल स्टेडियम में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांगों को लेकर सोमवार को नागरिक समाधान शिविर में लोग पहुंचे। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गांव रिटोली निवासी देवतराम ने चूल्हा टैक्स का पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने की मांग रखी। भिवानी रोड निवासी अर्जुन ने अपने पुत्र का मेडिकल करवाने का अनुरोध किया। वहीं, हकीकत नगर कॉलोनी निवासी चांदो देवी ने मकान का इंतकाल करवाने और गांव धड़ौली निवासी राजकुमार ने इंतकाल दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई। एक अन्य शिकायतकर्ता ने अवैध कब्जे का मामला उठाया।
गांव जैजवंती के ग्रामीणों ने खेल स्टेडियम के रखरखाव के लिए फंड जारी करने तथा पानी और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की।
एक सप्ताह में कार्रवाई कर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी रिपोर्ट
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निपटान करने के बजाय वास्तविक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। शिविर का निर्धारित समय पूरा होने के बाद एडीसी प्रदीप कुमार ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।