{"_id":"666f3b7ad6db700c540f73d4","slug":"company-employee-embezzled-rs-143-lakh-jind-news-c-199-1-sroh1006-118601-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कंपनी के कर्मचारी ने 1.43 लाख रुपये का किया गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कंपनी के कर्मचारी ने 1.43 लाख रुपये का किया गबन
Mon, 17 Jun 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। एनबीएफसी माइक्रो फाइनेंस शाखा में लाखों रुपये का गबन करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने ईडीओ दिलीप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
राजस्थान के जिला अलवर के गांव जटवारा निवासी कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर चेतराम चौधरी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी 24 राज्यों में काम करती है। तीन शाखा उसके तहत आती है। इनमें एक नरवाना की शाखा है।
शाखा में ईडीओ के पद पर फतेहाबाद जिले के गांव हिजरावां कलां निवासी दिलीप काम कर रहा था। 27 जनवरी 2024 को वह बिना छुट्टी और किसी अधिकारी को बताए भाग गया था। बाद में पता चला कि दिलीप कुमार ने 450 सदस्यों को पैसे वितरित करने थे, लेकिन उसने 14 सदस्यों को पैसे नहीं दिए। वह खुद पैसे डकार गया।
विज्ञापन
जब यह राशि जोड़ी गई तो 1 लाख 43 हजार 102 रुपये बनी। चेतराम चौधरी ने कहा कि जब उसने दिलीप से फोन पर बात की तो उसने धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर की शिकायत पर ईडीओ दिलीप के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।।