{"_id":"6aeb7fd5e87700b3fd0bbb84","slug":"communication-skills-are-just-as-essential-as-a-degree-jind-news-c-199-1-sroh1006-163248-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिर्फ डिग्री नहीं, संवाद कौशल भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिर्फ डिग्री नहीं, संवाद कौशल भी जरूरी
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी20-संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को साक्षात्कार क
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मार्गदर्शन ब्यूरो एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से सीवी लेखन एवं साक्षात्कार कौशल विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को प्रभावशाली सीवी तैयार करने और नौकरी के साक्षात्कार में बेहतर प्रदर्शन करने के गुर सिखाए। प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जेआईईटी की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी रितु मुख्य वक्ता रहीं।
उन्होंने बताया कि नौकरी पाने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि प्रभावशाली सीवी, बेहतर संवाद कौशल और आत्मविश्वास भी जरूरी है। अच्छे सीवी में शैक्षणिक योग्यता, कौशल, अनुभव और उपलब्धियों को स्पष्ट व प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।
साक्षात्कार के दौरान आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, संवाद कौशल, शारीरिक भाषा और विषय की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से मॉक इंटरव्यू का अभ्यास करने की सलाह दी।
विज्ञापन
प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, संचार कौशल और आत्मविश्वास भी होना चाहिए।