फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Communal Harmony Day celebrated in Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में मनाया सांप्रदायिक सद्भावना दिवस

Mon, 25 Nov 2024 08:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
Communal Harmony Day celebrated in Civil Hospital
सफीदों। कस्बे के नागरिक अस्पताल में सोमवार को सांप्रदायिक सद्भावना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमओ डाॅ. प्रतीक गोरा ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा, शहर थाना से सब इंस्पेक्टर कपिल कुमार व सदर थाना से सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, नागरिक अस्पताल के डाॅ. अजय मेहंदिया व डाॅ. अजय मेहरा ने शिरकत की।
विज्ञापन

एसएमओ डाॅ. प्रतीक गोरा ने कहा कि सद्भाव हमारे महानतम देश की समृद्ध परंपरा रही है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने पूरे विश्व में एक विशेष पहचान बनाई है। अपने प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण रहे। उन्होंने बताया कि यह सप्ताह 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस से शुरु होकर 25 नवंबर झंडा दिवस को संपन्न होता है। यह पर्व हमारे देश के विभिन्न जातियों, धर्मों और संप्रदायों को एक साथ लाने का कार्य करता है क्योंकि हम एक-दूसरे से भिन्न होकर भी एक ही हैं। हमारी असली पहचान हमारी राष्ट्रीयता यानि की हमारा भारतीय होना है। हमारी एकता ही हमारी असली शक्ति है। यहीं कारण है कौमी एकता का यह सप्ताह हमारे लिए बहुत महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed