फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Commander committed suicide by hanging himself in the temple

मंदिर मेंसाधु ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 15 May 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Commander committed suicide by hanging himself in the temple
साधु द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नागरिक अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस और मौके पर मौजूद ? - फोटो : Jind
गांव जैजैवंती स्थित एक मंदिर में रहने वाले साधु का शव सुबह उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फोरेंसिंक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। ग्रामीण साधु की गांव में ही समाधि बनाएंगे।
विज्ञापन

गांव जैजैवंती के सरपंच राजेश गोयत ने बताया कि गांव में शिव मंदिर है। छह महीने पहले इस मंदिर में 35 वर्षीय मनोजनाथ नामक साधु आया था। तभी से यह साधु मंदिर में रहता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि साधु की मौत हो गई है। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो साधु का शव फंदे पर लटका मिला। जिस कमरे में मनोजनाथ रहता था, उसी कमरे के लोहे के गार्डर से उसने कपड़े से फंदा बनाया हुआ था। साधु ने ड्रम पर खड़े होकर फंदा लगाया है। जुलाना थाना पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। साधु का कोई परिचित यहां नहीं पहुंचा और ग्रामीणों को भी यह पता नहीं कि वह कहां से आया था। कुछ ग्रामीणों के अनुसार साधु को काफी दिन से अस्थमा की शिकायत थी, जिसकी वजह से परेशान रहता था। सरपंच राजेश गोयत ने कहा कि गांव में ही साधु की समाधि बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर में पहुंच गई थी। साधु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर ग्रामीणों को सौंप दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि साधु ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या करके शव को लटकाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed