{"_id":"6578af4396b9c4e5730ce6d4","slug":"college-to-be-built-in-nahari-girls-school-will-be-converted-into-model-culture-school-jind-news-c-197-1-snp1003-10739-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाहरी में बनेगा कॉलेज, कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल में तब्दील किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाहरी में बनेगा कॉलेज, कन्या स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल में तब्दील किया जाएगा
Wed, 13 Dec 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव हलालपुर व नाहरी में पहुंची। इस दौरान राई के विधायक मोहन लाल बडौली ने ग्रामीणों संग यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने संबंधित दोनों गांवों में जनसंवाद कर समस्याएं सुनीं और निवारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विधायक ने कहा कि जल्द ही नाहरी गांव में लड़कों के स्कूल को कॉलेज बनाया जाएगा। लड़कियों के स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल में तब्दील किया जाएगा। कहा कि सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाना है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान गांव नाहरी की सरपंच पूजा, गांव हलालपुर के सरपंच विरेन्द्र, नपा कुडंली के उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व जिला पार्षद नंद किशोर, योगेश जठेडी व गोपाल वर्मा उपस्थित रहे। वहीं गांव लुहारी टिब्बा व महिपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने ग्रामीणों से विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से जनसेवा का काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों की परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।