फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cold weather boosts electronics market, demand for heaters rises

Jind News: ठंड ने बढ़ा दिया इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कारोबार, हीटर की बढ़ी मांग

Mon, 10 Nov 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cold weather boosts electronics market, demand for heaters rises
फोटो संख्या:60- हरिराम सैनी--संवाद
महेंद्रगढ़। बढ़ती ठंड ने शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में रौनक बढ़ा दी है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ ही रूम हीटर और सामान्य हीटर की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर ग्राहक रूम हीटर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय बाजार में लगभग 30 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर हीटरों की नई वैरायटी पहुंच चुकी है जिससे उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के अनुसार उत्पाद चुनने का अधिक विकल्प मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बार ग्राहक पहले की तुलना में बिजली की खपत वाले हीटरों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसे हीटरों की डिमांड बढ़ी है जो बिजली की कम खपत करते हुए अधिक तापमान प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों का कहना है कि बिजली के बढ़ते बिलों को देखते हुए वे अब ऐसे हीटर खरीदना पसंद कर रहे हैं जो ऊर्जा की बचत करने वाले हों और सुरक्षा की दृष्टि से भी उपयुक्त हों। जैसे-जैसे ठंड और बढ़ेगी, बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
फिलहाल, रूम हीटरों की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने अपने गोदामों में भी स्टॉक फुल कर लिया है ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
महेंद्रगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में इस समय चहल-पहल बढ़ गई है और व्यापारी सर्दी के इस मौसम को व्यापार के लिहाज से सुनहरा अवसर मान रहे हैं। शोरूम मालिकों न बताया कि अबकी बार सर्दी में अच्छा कारोबार होने की संभावना है। सबसे अधिक रूम हीटर की मांग हो रही है।
-----------
इस वर्ष सर्दी पिछले साल की तुलना में अधिक बढ़ने लगी है। इसके चलते अक्टूबर के अंत से ही हीटरों की बिक्री शुरू हो गई थी। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड में आई तेजी के बाद ग्राहकों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।

-अशोक सैनी, दुकानदार
----------
ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने रूम हीटर, क्वार्ट्ज हीटर, हैलोजन हीटर और ऑयल फिल्ड हीटर जैसी आधुनिक वैरायटी का पर्याप्त स्टॉक तैयार कर लिया है। जिन कंपनियों के हीटरों की बिक्री अधिक है, उनकी डिमांड को देखते हुए नया स्टॉक लगातार मंगाया जा रहा है। -हरीराम सैनी, दुकानदार

फोटो संख्या:60- हरिराम सैनी--संवाद

फोटो संख्या:60- हरिराम सैनी--संवाद

फोटो संख्या:60- हरिराम सैनी--संवाद

फोटो संख्या:60- हरिराम सैनी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed