फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cold continues, clouds block sun's shine

Jind News: ठंड का प्रकोप जारी, बादलों ने रोकी सूर्य की चमक

Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cold continues, clouds block sun's shine
15 जेएनडी25: सुबह धुंध के कारण दृश्यता हुई कम। संवाद
जींद। जिले में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को सूर्य के दोपहर बाद कुछ ही समय दर्शन हुए, शाम होते ही फिर से धुंध और कोहरा छा गया। सुबह के समय घनी धुंध छाई रहने के चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर किया। यही हाल शाम साढ़े पांच बजे के बाद हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 87 प्रतिशत व हवा की गति तीन किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश में बादलवाई दिखाई देने के साथ धुंध व कोहरा बना रहेगा। ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। आगामी कई दिन तक आसमान में धुंध छाई रहेगी। सुबह व शाम को अधिक कोहरा रहेगा। बुधवार सुबह दृश्यता भी बेहद कम रही।
विज्ञापन

वाहन सड़कों पर एक दूसरे के पीछे लाइट जलाकर चले, जो देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचे। ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ देखने को मिला। लोगों ने जल्दी से कामकाज निपटाया और जल्दी से घर लौट गए। किसानों के अनुसार ठंड बढ़ने से फसल अच्छी होगी, फुटाव भी अच्छा हो रहा है। धुंध सरसों व सब्जियों, विशेषकर बेल वाली सब्जियों के लिए नुकसानदायक है। गेहूं, जौ के लिए फायदेमंद है। रात का तापमान लुढ़कने के कारण फसलों और सब्जियों के झुलसने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान फसलों पर नजर बनाए रखे और बिमारी के लक्षण दिखाई देने पर सलाह से उपचार करें। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते बादलवाई देखने को मिल रही है। रात के तापमान में भी गिरावट आई। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम में उतार-चढाव बना रहेगा। कोहरा तथा धुंध भी बनी रहेगी। ठंड से राहत के आसार नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed