{"_id":"6a242d95a1f00e072f09aadb","slug":"cmo-reprimanded-for-finding-dirt-in-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1006-154666-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने लगाई फटकार
Sat, 06 Jun 2026 07:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी24-सीएमओ डॉ. सुमन कोहली नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए। स्रोत कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने शनिवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर फटकार लगाते हुए कहा कि पंद्रह दिनों के बाद दोबारा निरीक्षण दौरा करेंगी। गंदगी नजर आने पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना ड्रेस में दिखे स्टॉफ को ड्रेस कोड के हिसाब से ड्यूटी आने के निर्देश भी दिए।
ऑक्सीजन सिलिंडर की जांच की वह खाली मिलने पर उसकी जगह दूसरा ऑक्सीजन सिलिंडर रखने के निर्देश दिए गए। बायोमीट्रिक जांच करने के साथ-साथ मरीजों के लिए लगाई गई लिफ्ट की भी जांच की। ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन की जांच की जो नहीं चली तो उसकी जगह ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर रखने के निर्देश दिए। ओपीडी स्लिप की जांच की जिस पर स्टैप, हस्ताक्षर नहीं मिलने पर सीएमओ ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि जिस भी मरीज की जांच जो डॉक्टर करें उस पर उसके हस्ताक्षर, स्टैंप होनी चाहिए।
मरीजों के लिए गर्मी के मौसम में लगा गए कूलरों की सराहना की। अल्ट्रासाउंड मशीन उचाना नागरिक अस्पताल में ला सकते है लेकिन उसको चलाने के लिए रेडियोलोजिस्ट चाहिए। डिमांड भेजी गई है। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि बताया कि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं मिली है। निर्देश दिए गए है कि 15 दिनों में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश, डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. अभिषेक, डॉ. सरित, शकुंतला एसएनओ, राज सिंह मौजूद रहे।