फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM is busy in air tours: Surjewala

सीएम हवाई दौरों में मशगूल : सुरजेवाला

Fri, 12 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
CM is busy in air tours: Surjewala
12जेएनडी39-दौरा करने के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला। स्रोत ग्रामीण
नरवाना/जींद। कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को नरवाना क्षेत्र के गांव दनौदा, भिखेवाला, फरैण कलां, दबलैन और ईस्माइलपुर सहित दर्जनों गांवों में खेतों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी सरकार बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की बजाय हवाई दौरों और चुटकुलों में मशगूल है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि फसल आज भी पानी में डूबी हैं। मुख्यमंत्री नरवाना से टोहाना तक का दौरा तो जरूर करते हैं लेकिन किसी खेत या गांव की गली में जाकर किसान या गरीब की पीड़ा नहीं समझते। सड़क पर खड़े होकर कहकहे लगाना और वीडियो शूट कराना ही इस सरकार का असली चेहरा है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के 7353 गांवों में से 6017 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 41 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 22 लाख एकड़ से अधिक फसलें जलभराव में बर्बाद हो गई हैं। कपास, धान, गन्ना और सब्जियों की खेती पूरी तरह चौपट हो चुकी है। हजारों ट्यूबवैल व मोटरें डूबकर नष्ट हो गई हैं। मवेशी बह गए और पीने के पानी की सप्लाई दूषित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा लाखों किसानों ने सरकारी पोर्टल पर नुकसान दर्ज कराया है लेकिन राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों ने भी क्लेम देने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed