फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying Squad raided the Mining Department office

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने खनन विभाग कार्यालय पर मारा छापा

Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raided the Mining Department office
जींद। सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को दोपहर बाद खनन विभाग कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान जिला खनन अधिकारी समेत छह कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले। खनन अधिकारी के पास जींद का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण उन्होंने पंचकूला जाने की बात कहीं जबकि इंस्पेक्टर, गार्ड समेत तीन लोग फील्ड में बताए गए। दो कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर का कालम एक नवंबर से खाली था, जिन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन तो किया था लेकिन अधिकारी से मंजूरी नहीं करवाई गई थी।
विज्ञापन

जो अधिकारी तथा कर्मचारी कार्यालय से बाहर बताए गए उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर में भी कोई इंद्राज नहीं किया था। सीएम फ्लाइंग ने कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर संबंधित विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी है। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि खनन विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी कार्यालय से नदारद रहते हैं। कामकाज के सिलसिले में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार दोपहर बाद सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने खनन विभाग कार्यालय में दस्तक दी। कार्यालय में हाजिर मिले अकाउंटेंट चंद्रेश से हाजिरी रजिस्टर मांगा गया। जांचने पर गार्ड बलबीर तथा प्रेम के हाजिरी कॉलम खाली मिले। कर्मचारियों ने उनकी छुट्टी का आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन अधिकारी से छुट्टियां फॉवर्ड नहीं पाई गई। इसी प्रकार विभाग के इंस्पेक्टर मोहित, माइनिंग गार्ड तथा चालक घनश्याम को गांव दनौदा फील्ड में बताया गया। तीनों ने मूवमेंट रजिस्टर में कुछ भी दर्ज नहीं किया था। माइनिंग अधिकारी के बारे में बताया गया कि उनके पास सोनीपत का भी चार्ज है और वह किसी कार्य से पंचकूला गए हुए हैं। उनकी लॉग बुक को निरीक्षक के साथ गई गाड़ी में बताया गया। सीएम फ्लाइंग ने खनन विभाग के रिकार्ड को भी खंगाला। कार्यालय में हाजिर नहीं मिले कर्मचारियों तथा अधिकारियों पर सीएम फ्लाइंग अधिकारियों ने टिप्पणी कर विभाग के आला अधिकारियों को भेज दिया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed