{"_id":"68433449e160ab7cbf0b1562","slug":"cm-flying-raid-10th-pass-was-running-a-dental-clinic-jind-news-c-199-1-sroh1006-135919-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम फ्लाइंग का छापा, दसवीं पास चला रहा था डेंटल क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम फ्लाइंग का छापा, दसवीं पास चला रहा था डेंटल क्लीनिक
Sat, 07 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी28-जुलाना में डेंटल क्लीनिक पर जांच करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
जींद। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को जुलाना में बिना लाइसेंस के चल रहे डेंटल क्लीनिक पर छापा डाला। जांच में सामने आया कि दसवीं पास सत्यवान क्लीनिक चला रहा था। जुलाना थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एवं डेंटल सर्जन विकास की शिकायत पर डेंटल क्लीनिक संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी, एनडीपीएस समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग टीम ने जुलाना के मालवी रोड के निकट निर्वाचन दंत चिकित्सालय पर दस्तक दी। सफीदों के दंत सर्जन डॉ. विकास ने जब जांच की तो क्लीनिक संचालक सत्यवान डिग्री और डिप्लोमा दिखाने में असफल रहा। जब क्लीनिक के ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई तो जिसमें एक जनवरी 2020 से दो जून 2025 तक की एंट्री मिली। क्लीनिक में एक डेटल चेयर, अल्ट्रासोनिक स्केलर, एक माइक्रो मीटर समेत इलाज में प्रयोग होने वाले उपकरण के अलावा नशीली दवाई भी पाई गई।