फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying found every work incomplete in the Labor Department

Jind News: सीएम फ्लाइंग को श्रम विभाग में हर काम मिले अधूरे

Sat, 03 Aug 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
CM Flying found every work incomplete in the Labor Department
जींद। सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को श्रम कल्याण विभाग में छापा डाला। इस दौरान सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का रिकॉर्ड खंगाला। टीम ने लंबित आवेदनों के कारण के बारे में पूछताछ की। सीएम फ्लाइंग ने जांच पूरी करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है। आगामी कार्रवाई श्रम विभाग की ओर से अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सरकार की ओर से श्रम कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दलाल कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र, सतपाल तथा चरण सिंह की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुबह कार्यालय खुलने के एक घंटे बाद दस्तक दी। कार्यालय के छह कर्मचारियों में से पांच उपस्थित मिले, जबकि एक छुट्टी पर था। सहायक श्रम कल्याण अधिकारी को एडिशनल चार्ज मिला हुआ था।
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम को सीएम विंडो की 415 शिकायतों में से छह लंबित मिलीं। जनसंवाद की नौ शिकायतों में से दो लंबित पाई गईं। कन्यादान के 684 आवेदन पाए गए, जिनमें से 87 लंबित थे। सीएम श्रमिक योजना के 23665 आवेदन मिले। इनमें से 636 आवेदन लंबित मिले। एजुकेशन के लिए 60123 आवेदन मिले, जिसमें से 6111 आवेदन लंबित पाए गए। श्रमिक विंडो पेंशन के सात आवेदन मिले। इनमें से चार आवेदन अधूरे मिले, टूल और अन्य सामान के लिए 35735 आवेदन मिले। इनमें से 1117 आवेदन अधूरे पाए गए। सीएम फ्लाइंग की टीम ने आवेदनों के लंबित होने के कारणों तथा आवेदन कब विभाग को मिला, कितने समय से अधूरे पड़े हुए हैं, की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम कल्याण विभाग में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, यदि नहीं मिला तो क्या कारण रहे, कार्यालय कर्मियों की कार्यशैली से संबंधित रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई है। आगामी कार्रवाई श्रम विभाग विभाग को अमल में लानी है। -रविंद्र कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed