{"_id":"698ccb7943e7034997019be4","slug":"cm-cup-concludes-winners-honoured-jind-news-c-199-1-jnd1010-148385-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम कप का समापन, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम कप का समापन, विजेता सम्मानित
Thu, 12 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी24: विजेता टिम चेक दिखाते हुए। स्रोत कोच
जींद। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित सीएम कप का संपन्न हुआ। समापन समारोह में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माता रत्ना देवी और पलवल डीसी डॉ. हरीश कुमार भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि के चेक वितरित कर सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में झज्जर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि महेंद्रगढ़ दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में हिसार की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, भिवानी दूसरे और जींद तीसरे स्थान पर रहा। वहीं खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हिसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जींद की टीम दूसरे और रोहतक तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में भी हिसार का दबदबा कायम रहा और उसने पहला स्थान हासिल किया। पानीपत दूसरे तथा कैथल तीसरे स्थान पर रहा। सीएम कप 2026 के तहत आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, टीम वर्क और अनुशासन का परिचय दिया। प्रतियोगिता ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। सीएम कप का यह समापन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।