फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clouds swirled throughout the day, yet it did not rain.

Jind News: दिनभर घुमड़ते रहे बादल, फिर भी नहीं बरसे बदरा

Wed, 29 Jul 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Clouds swirled throughout the day, yet it did not rain.
फोटो 28जेएनडी16-सफीदों क्षेत्र में बिना बारिश के सूखी पड़ी धान की फसल। स्रोत किसान - फोटो : अधिवक्ताओं की भूख हड़ताल जारी, 26 अदालतों में 1300 मामले लंबित
जींद। जिले में मानसून सक्रिय होने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बादलों और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 72 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में बारिश की उम्मीद बनी रही, लेकिन दिनभर बादल बिना बरसे ही गुजर गए। बारिश नहीं होने का सबसे अधिक असर खेती पर पड़ रहा है। इस बार मानसून सीजन में जिले में हुई वर्षा बिखराव के रूप में रही है और औसत से काफी कम दर्ज की गई है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण करीब 15 हजार एकड़ क्षेत्र में धान की रोपाई प्रभावित हुई है। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में रोजाना आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मानसून फिर से सक्रिय हुआ है और आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। हालांकि बीच-बीच में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article