फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clerk returning from duty dies in road accident in Julana

Jind News: जुलाना में ड्यूटी से लौट रहे क्लर्क की सड़क हादसे में मौत

Sat, 15 Aug 2026 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Clerk returning from duty dies in road accident in Julana
14 जुलाना 03: मृतक विनोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जुलाना। कस्बे के वार्ड-7 निवासी 45 वर्षीय विनोद खटकड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुआना गांव में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद विनोद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घर से करीब 200 मीटर पहले अटल पार्क के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल विनोद को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सीएचसी में जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। विनोद की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed