फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cleanliness drive carried out at railway station and bus stand

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान

Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out at railway station and bus stand
भिवानी रोड पर सफाई अभियान चलाते स्वयंसेवक। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। सीआरएसयू में राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक प्रांतीय शिविर में 15 विश्वविद्यालयों के 117 कॉलेज से 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। रविवार को स्वयंसेवकों ने सुबह क्लीन इंडिया अभियान के तहत जींद शहर के रेलवे स्टेशन, रानी तालाब, बस स्टैंड, भिवानी रोड पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से पहुंचे कुलपति प्रोफेसर आरके मित्तल ने स्वयंसेवकों के साथ आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत 100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा छूकर पूरे विश्व को अपने आत्मनिर्भर होने का प्रमाण दे चुका है। करवाचौथ के अवसर पर भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति विषय पर व्याख्यान का आयोजित किया गया। मेहरचंद्र गलहोत ने कहा कि गाय वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति, सभ्यता और अर्थव्यवस्था का प्रतीक रही है। गाय कूड़े के ढेर से प्लास्टिक की थैलियां खाती दिखती हैं। सड़कों पर फेंकी गई खाद्य वस्तुओं के साथ-साथ प्लास्टिक खाने से गाय की मौत होने की घटनाएं आम हो गई हैं। गाय को बचाने के लिए हमें पॉलिथीन व कूड़े को कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. भगत सिंह, डॉ. रीना, रीना शर्मा, नेहा गर्ग, डॉ. सुमन, डॉ. कर्मबीर, शैली दलाल, सुमन, सिद्धांत, डॉ. शिवकुमार व डॉ. नवीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed