{"_id":"67f57035eae83988de0b4f46","slug":"class-12-student-dies-under-suspicious-circumstances-jind-news-c-199-1-sroh1006-132803-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा की मौत
Wed, 09 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। ढिगाना गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। पता चलने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, क्योंकि आईओ धर्मबीर सिंह पोस्टमार्टम फॉर्म भूल आया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम न होने का कारण पूछा तो उसने अभद्र तरीके से बोला, बुधवार को हो जाएगा पोस्टमार्टम। परिजन शाम तक पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं होने से वह शाम को लौट गए।
ढिगाना गांव में 18 वर्षीय सोनम जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन जब मकान के अंदर गए तो सोनम पंखे पर चुन्नी से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना था कि घर में कोई ऐसी बात नहीं हुई थी, जिससे कि इतना बड़ी घटना हो गई।
जांच अधिकारी पोस्टमार्टम फॉर्म भूल गया था। इसलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा।
-- इंस्पेक्टर जगदीश राम, थाना प्रभारी जुलाना