फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Claims of payment of PR paddy within 72 hours are false: Virendra Pradhan

72 घंटे में पीआर धान की पेमेंट होने के दावे झूठे : वीरेंद्र प्रधान

Mon, 20 Nov 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Claims of payment of PR paddy within 72 hours are false: Virendra Pradhan
उचाना। आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा है कि पीआर धान की खरीद बंद हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन आज भी हजारों बैगों का उठान बाकी है। जब तक इनका उठान नहीं होगा तब तक किसान के खाते में पेमेंट नहीं पहुंचेंगी। 72 घंटे के जो दावे गठबंधन सरकार के नेताओं द्वारा किए गए वो सिर्फ बयान है।
विज्ञापन

आप के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा है कि सच्चाई यह है कि खरीद के कई-कई दिनों तक तो पीआर धान का उठान नहीं होने से किसानों के खाते में पेमेंट कई-कई दिनों तक आई। सरकार को चाहिए कि जिस दिन किसान की फसल सरकारी खरीद पर बिकी उस दिन के 72 घंटे बाद किसानों की जो पेमेंट बनती है उसका ब्याज सरकार दे। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने का ढोंग गठबंधन सरकार के नेता कर रहे हैं। एक बार भी जींद में पीआर धान की खरीद का जायजा लेने तक डिप्टी सीएम नहीं आए। वह राजस्थान के किसानों को बड़े-बड़े दावे करते हैं कि हरियाणा के किसानों को एमएसपी मिल रहा है। जबकि सच्चाई ये है कि हरियाणा के किसानों को अपनी पीआर एमएसपी से 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल कम बेचनी पड़ी। यदि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए तो सच्चाई सामने आएगी। किसानों के नाम पर राजनीति तो की जाती है, लेकिन किसान के हित में कुछ नहीं होता। किसानों का भला अगर कोई कर सकता है तो वो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। किसानों को दिल्ली, पंजाब में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed