फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Claiming Congress defeat in Hisar Lok Sabha proved costly for person, shave off his moustache on JP victory

अनोखी शर्त: हिसार लोकसभा में शख्स को कांग्रेस की हार का दावा पड़ा महंगा, जेपी की जीत पर कटवानी पड़ी मूंछ

Fri, 07 Jun 2024 06:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले गांव दुर्जनपुर में कुछ युवक बैठे आपस में शराब पी रहे थे। अचानक एक युवक ने कहा कि यदि जयप्रकाश जीत गए तो वह आधी मूछ कटवा लेगा। दूसरे युवक ने कहा कि यदि रणजीत सिंह चौटाला जीते तो वह अपनी मूंछ कटवा लेगा।

विज्ञापन
Claiming Congress defeat in Hisar Lok Sabha proved costly for person, shave off his moustache on JP victory
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के उचाना कलां गांव के दुर्जनपुर गांव में लोकसभा चुनाव में हार-जीत पर एक अजीब शर्त लगी। इसमें दो युवकों ने आपस में शर्त लगाई कि यदि जयप्रकाश जीत गए है, वह आधी मूंछ कटवा लेगा। हालांकि यह बात शराब के नशे में कही गई और बाद में यह शर्त पूरी भी करनी पड़ी। काफी युवकों ने एक युवक की आधी मूंछ कटवाने की शर्त पूरी करते समय वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले गांव दुर्जनपुर में कुछ युवक बैठे आपस में शराब पी रहे थे। अचानक एक युवक ने कहा कि यदि जयप्रकाश जीत गए तो वह आधी मूंछ कटवा लेगा। दूसरे युवक ने कहा कि यदि रणजीत सिंह चौटाला जीते तो वह अपनी मूंछ कटवा लेगा। हालांकि उस समय वह लोग शराब के नशे में थे। चुनाव परिणाम आने पर जब हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जयप्रकाश चुनाव जीत गए तो वह युवक फिर जमा हुए और मूंछ कटवाने की शर्त को पूरा किया। मूंछ कटवाने की इन युवकों ने एक वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


शराब के नशे में कुछ युवकों ने आधी मूंछ कटवाने की शर्त लगाई थी। उस समय तक वह लोग मजाक कर रहे थे, लेकिन बाद में दूसरे युवकों ने आधी मूंछ कटवाने की जिद की। इसके बाद जो युवक शर्त मार गया था, उसने आधी मूंछ कटवा ली। यह शराब मजाक-मजाक में हुआ था, लेकिन अब पूरे गांव में नाम खराब हो रहा है।-राजेश मलिक सरपंच प्रतिनिधि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed