फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CJM released seven prisoners in Lok Adalat

Jind News: लोक अदालत में सीजेएम ने सात कैदियों को किया रिहा

Thu, 03 Jul 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
CJM released seven prisoners in Lok Adalat
02जेएनडी11-जिला जेल में लगी अदालत में मामले की सुनवाई करते हुए सचिव मोनिका। स्रोत प्रशासन
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका ने मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन


जेल लोक अदालत में सात मामले विचाराधीन रखे गए। इनमें से छह मामलों को अंडरगोन किया गया। अगर विचाराधीन बंदी पर और कोई मुकदमा ना हो। सात कैदियों को रिहा करने का आदेश पारित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत महीने में दो बार लगाई वाली है। प्राधिकरण सचिव ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों व हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीजेएम ने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की जरूरत है तो वह मुफ्त कानूनी सेवाएं के लिए प्राधिकरण के अधीन वकील की सेवाएं ले सकते हैं। इस संबंध में लिखकर दरखास्त जेल प्रशासन के माध्यम से या न्याय रक्षक के माध्यम से जिला, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भेजनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed