फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil hospital's new building clean, garbage gathering around

नागरिक अस्पताल का नया भवन साफ, आसपास गंदगी का जमावड़ा

Sat, 30 Jul 2022 08:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital's new building clean, garbage gathering around
जींद। नागरिक अस्पताल का नया भवन चकाचक नजर आता है। पुराना भवन भी अंदर से साफ-सफाई के लिहाज से ठीक है पर अस्पताल के पीछे पड़ा कूड़ा इसकी सुंदरता पर ग्रहण लगा रहा है। सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि इस जरनल वेस्ट में बायोमेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के उठान का ठेका दिव्या बायोमेडिकल को दिया हुआ है। इस कंपनी के कर्मचारी नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के पास बनाए गए बायोमेडिकल वेस्ट कमरे से कचरा उठाकर ले जाते हैं लेकिन बायोमेडिकल वेस्ट तथा जरनल वेस्ट को अलग-अलग करना स्वास्थ्य कर्मचारियों का काम है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी बायोमेडिकल वेस्ट को इस निर्धारित कमरे में डालते हैं जबकि जरनल वेस्ट को अस्पताल के भवन के पीछे डालते हैं। जरनल वेस्ट उठाने के लिए भी अस्पताल प्रशासन ने ठेका दिया हुआ है लेकिन यह ठेका खत्म हो चुका है। अस्पताल कर्मचारी इतनी लापरवाही करते हैं कि बायोमेडिकल वेस्ट को भी इस जरनल वेस्ट में डाल देते हैं। जरनल वेस्ट में पट्टियां, कांच की बोतल तथा अन्य ऐसी वेस्ट पड़ा है, जो बायोमेडिकल वेस्ट है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

30 साल पहले लगाई चिमनी अब खतरा
नागरिक अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट को जलाने के लिए लगभग 30 वर्ष पर एक मशीन लगाई गई थी। इस मशीन की चिमनी लगभग 100 फीट से ज्यादा ऊंची है। आज तक इसमें एक बार भी बायोमेडिकल वेस्ट जलाया नहीं गया। तभी से यह चिमनी अस्पताल के भवन के पास खड़ी है। इस भारी-भरकम चिमनी को जंग लग चुका है, यह कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। यह इतनी भारी है कि आदमी तो क्या किसी वाहन पर भी गिर जाए तो उसे भी चूर-चूर कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों तरफ लगे कबाड़ के ढेर
अस्पताल के भवन के चारों ओर कबाड़ पड़ा है। इसमें पुरानी टूटी वस्तुओं का ढेर लगा हुआ है। इनको जंग खा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में चारों तरफ इस प्रकार की टूटी रिक्शा, बेड, ऑपरेशन थिएटर का सामान तथा दरवाजे टूटे पड़े होने से भी अस्पताल की सुंदरता फीकी पड़ रही है। अस्पताल में इस तरह का लाखों रुपये का सामान जंग खा रहा है। यदि समय पर इस समान को बोली पर बेचा जाए तो इससे लाखों रुपये अस्पताल प्रशासन को मिल सकते हैं। अकेले 100 फीट से अधिक ऊंची चिमनी ही लाखों रुपये में बिक सकती है। यह कबाड़ पौधों तथा पार्क को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
वार्डों में नहीं कोई व्यवस्था
अस्पताल के पुराने भवन में बनाए गए जरनल वार्ड में इस समय बुखार के काफी मरीज दाखिल हैं। इस वार्ड में मेले जैसा माहौल नजर आया। कोई भी कर्मचारी या स्वास्थ्य अधिकारी मरीजों के अलावा आने वाले लोगों को रोकने-टोकने वाला नहीं दिखा। यहां एक-एक बेड पर मरीज के साथ दो-दो परिजन लेटे रहते हैं। ऐसे में संक्रमण फैल सकता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस तरह से आंख बंद किए हुए है।

अस्पताल से कूड़ा उठाने का ठेका खत्म हो चुका है। सोमवार को पीएमओ आने के बाद इसका इंतजाम किया जाएगा। जरनल वेस्ट में बायोमेडिकल वेस्ट डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले भी उनको बायोमेडिकल वेस्ट व जरनल वेस्ट अलग-अलग करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके लिए कूड़ादान भी अलग-अलग रखे गए हैं। जहां तक कबाड़ की बात है, इसकी बोली जिला प्रशासन करवाता है, अस्पताल की तरफ से जिला प्रशासन को पत्र लिखे जा चुके हैं।
-डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed