फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil hospital got 14 corona warriors

Jind News: नागरिक अस्पताल को मिले 14 कोरोना योद्धा

Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital got 14 corona warriors
05जेएनडी14: ज्वाइनिंग के लिए सीएमओ कार्यालय में कागजी कार्रवाई करते हुए कर्मी।
जींद। नागरिक अस्पताल को अपने 14 कोरोना योद्धा वापस मिल गए हैं। कोरोना काल के दौरान इन कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम किया था। बाद में कोरोना के मामले न आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तब से लेकर यह कोरोना योद्धा आंदोलनरत थे और दोबारा से ज्वाइनिंग की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


अब एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग को इन कोरोना योद्धाओं की याद आई और फि र से हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत 13 कोरोना योद्धाओं को ज्वाइन करवाया गया है। शुक्रवार को इन कोरोना योद्धाओं की ज्वाइनिंग को लेकर जरूरी मेडिकल व कागजी कार्रवाई करवाई गई। जिन 14 कोरोना योद्धाओं को ज्वाइनिंग मिली है। उनमें छह एलटी, दो वार्ड ब्वाय, दो हैल्पर, तीन स्टाफ नर्स, एक डीईओ शामिल हैं। इनमें विक्रम सिंह डीईओ पद पर, मनजीत, विक्की, सीमा, नरेंद्र, ममता, रेणू लैब टेक्नीशियन पद पर, नरेश व प्रदीप वार्ड ब्वाय, सियाराम, जगबीर सिंह हैल्पर, मीना रानी, समता व मोनिका को स्टाफ नर्स पद पर हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत ज्वाइनिंग मिली है। शुक्रवार को पूरा दिन सभी 13 कोरोना योद्धाओं ने अपनी ज्वाइनिंग को लेकर कागजी कार्रवाई की और इन्हें वैकेंट सीटों पर स्टेशन अलॉट किए गए।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामले खत्म होने पर हटा दिया गया था

कोरोना काल के दौरान व्यवस्थाओं को बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध आधार पर कु ल 37 कर्मियों की नियुक्ति की थी। इन कर्मियों ने कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की जमकर सेवा भी की थी। यह वो दौर था जब कोई अस्पताल में डयूटी करने से डरता था, लेकिन इन योद्धाओं ने अपनी डयूटी को पूरी नियती से निभाया। कोरोना संक्रमण समाप्त हुुआ तो स्वास्थ्य विभाग को यह कर्मचारी बोझ लगने लगे थे। जिसके चलते इन कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब फिर से स्वास्थ्य विभाग ने 13 कर्मियों को ज्वाइन करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचकेआरएन के माध्यम से 14 कर्मियों को करवाया जाएगा ज्वाइन : सीएमओ

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 14 कर्मियों की ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। इन कर्मियों को रिक्त पदों पर एडजस्ट किया जा रहा है। छह एलटी मिलने से सैंपलिंग का कार्य और बेहतर ढंग से होगा। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अस्पताल में भी सैंपलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

--डॉ. गोपाल गोयल नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed