{"_id":"60abecb28ebc3e5879677635","slug":"civil-hospital-administration-started-a-campaign-for-post-kovid-patients-jind-news-rtk6099041141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट कोविड मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने शुरू की उमंग मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट कोविड मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल प्रशासन ने शुरू की उमंग मुहिम
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहे पोस्ट कोविड मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई मुहिम शुरू की है। इसके लिए ‘उमंग’ योजना के तहत कमरा नंबर 11 में एक एएमओ, स्टाफ नर्स तथा एक क्लर्क की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पोस्ट कोविड मरीजों के लिए विशेष उपचार की सुविधा होगी। पोस्ट कोविड मरीज को किसी भी चिकित्सक की जरूरत होगी तो उसे तुरंत चिकित्सक इस कमरे में मिल जाएंगे और उपचार करेंगे। इससे पोस्ट कोविड मरीजों को तुरंत तथा एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सक उपलब्ध मिलेंगे।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल के नए भवन के कमरा नंबर 11 में एक मेडिकल अधिकारी, एक स्टाफ नर्स तथा एक क्लर्क की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 11 चिकित्सकों की ड्यूटी कॉल आने पर इन मरीजों को देखने के लिए लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस ओपीडी में पोस्ट कोविड मरीजों के लिए बाल रोग, हड्डी रोग, मनोरोग विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट, डायटीशियन, मनोवैज्ञानिक की नियुक्ति की गई है। जब भी पोस्ट कोविड मरीज को इन विशेषज्ञों की जरूरत होगी, तुरंत उन्हें चिकित्सक उपलब्ध मिलेगा। डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि पोस्ट कोविड मरीजों को भूख नहीं लगना, शरीर में दर्द रहना, खांसी होना, जोड़ों में दर्द के अलावा मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कोविड से ठीक होने के बाद काफी मरीज डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोई भी पोस्ट कोविड मरीज कमरा नंबर 11 में आकर उपचार करवा सकता है। इस मौके पर पीएमओ डॉ. बिमला राठी, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला भी मौजूद रहे।
100 से ज्यादा पोस्ट कोविड मरीज ले रहे उपचार
नागरिक अस्पताल में पिछले वर्ष से लेकर अब तक लगभग 100 पोस्ट कोविड मरीज उपचार ले रहे हैं। ठीक होने के बाद यह लोग घर चले गए थे, लेकिन उसके बाद भी इनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक मरीज अपने आपको कमजोर महसूस कर रहे हैं। मरीजों में सबसे अधिक कमजोरी की परेशानी सामने आ रही है। काफी समय तक शरीर में दर्द रहने की शिकायतें भी इन मरीजों की मिल रही है।