फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City waste to be transported from Uchana to Jind; tender worth 3.31 lakh issued.

Jind News: उचाना से जींद पहुंचेगा शहर का कचरा, 3.31 लाख का टेंडर जारी

Fri, 02 Oct 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
City waste to be transported from Uchana to Jind; tender worth 3.31 lakh issued.
01जेएनडी04: शहर के हांसी रोड पर बनाया गया डंपिंग प्वाइंट। संवाद
उचाना। शहर में जमा होने वाले ठोस कचरे के उचित निस्तारण की दिशा में नगर पालिका उचाना ने कदम बढ़ाया है। नगर पालिका ने डंपिंग साइट से जींद स्थित प्रोसेसिंग साइट तक ठोस कचरा पहुंचाने के लिए 3 लाख 31 हजार 500 रुपये का टेंडर जारी किया है। चयनित एजेंसी को कचरे की लोडिंग, अनलोडिंग, ढुलाई और परिवहन का काम करना होगा। इससे उचाना में कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

टेंडर की अवधि 730 दिन यानी दो वर्ष रखी गई है। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू हो गई है और इच्छुक बोलीदाता सात अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी बोली आठ अक्तूबर को सुबह 10 बजे खोली जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचाना से नियमित रूप से कचरे का उठान कर जींद-हांसी रोड स्थित प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाया जाएगा। इससे डंपिंग साइट पर कचरा जमा रहने की समस्या कम होगी और उसके निस्तारण की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जा सकेगा। नियमित उठान से शहर में गंदगी और दुर्गंध की समस्या कम होने की उम्मीद है। लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
उचाना एमसी डंपिंग साइट का कचरा उठाकर जींद-हांसी रोड पर बनाए गए डंपिंग साइट पर पहुंचाना है ताकि शहर को सुंदर व स्वच्छ रखा जा सके। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचाना से प्रतिदिन कूड़े का उठान होकर जींद में डंपिंग साइट पर डाला जाएगा। जहां से उसको निस्तारण किया जा सकेगा।
-सौरभ जैन, सचिव उचाना नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed