{"_id":"6744931ddf82abef3c03c314","slug":"city-streets-chaupal-toilets-and-dharamshala-will-be-built-with-1-crore-jind-news-c-199-1-sroh1009-126244-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1 करोड़ से बनेंगी शहर की गलियां, चौपाल, शौचालय व धर्मशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1 करोड़ से बनेंगी शहर की गलियां, चौपाल, शौचालय व धर्मशाला
विज्ञापन
जींद। शहर की कच्ची गलियाें के निर्माण, धर्मशालाओं व चौपाल के निर्माण के लिए नगर परिषद ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर लगाए हैं। यह टेंडर दिसबंर माह के प्रथम सप्ताह में खोले जाएंगे। इसके बाद इससे निर्माण कार्य शुरू कर शहर की कच्ची गलियों का सुधार किया जाएगा। गलियों के पक्की होने का वर्षों से बना इंतजार पूरा होगा। नगर परिषद द्वारा डी प्लान के तहत यह निर्माण कार्य होंगे। टेंडर अलॉट होने के बाद तीन महीने में यह निर्माण कार्य पूरे किए जाने हैं।
यह होंगे निर्माण
डी प्लान के तहत कुम्हार मोहल्ला में राजेंद्र के घर से दिलबाग के घर तक गली का निर्माण कार्य करवाया जाएगा, जिस पर चार लाख 29 हजार 236 रुपये की राशि खर्च होगी। टपरीवास कॉलोनी में सात लाख 81 हजार 755 रुपये से गली का निर्माण होगा। वहीं वार्ड नंबर 25 के रघु नगर में 11. 69 लाख रुपये की राशि से गली बनेगी। बैंड मार्केट में 4294236 रुपये और इंदिरा कॉलोनी में 779453 रुपये से गलियों का निर्माण होगा। जैन नगर में 423916 रुपये से रघुनाथ धर्मशाला का निर्माण होगा। इसके अलावा अर्बन इस्टेट स्थित पंजाबी धर्मशाला में डेवप्लमेंट कार्य पर 424125 रुपये खर्च हाेंगे। बुढ़ाबाबा बस्ती स्थित आंबेडकर भवन पर 423621 रुपये की राशि खर्च होगी। डीसी कॉलोनी स्थित बाल उपवन में 4384628 रुपये की राशि से वॉशरूम का निर्माण किया जाएगा। गुरु तेगबहादुर धर्मशाला में 424745 रुपये, कबीर आश्रम धर्मशाला में 424052 रुपये, स्वामी आत्मा सेवा समिति धर्मशाला में 423490 रुपये, भैरो लाल धर्मशाला में 425259, कुमाऊ सभा धर्मशाला में 424125 रुपये, हनुमान नगर स्थित सर्व समाज चौपाल में 424109 रुपये, भटनागर कॉलोनी स्थित लोक कल्याण सेवा समिति में 4244118 रुपये, मैढ सुनार सभा धर्मशाला में 424118 रुपये, न्यू कृष्णा कॉलोनी में 608742 रुपये की राशि से भगवान परशुराम धर्मशाला, पटियाला चौक स्थित पंजाबी धर्मशाला में 422942 रुपये की राशि से विकाश कार्य किए जाएंगे। रेलवे रोड स्थित श्री कृष्ण विजय सेवा समिति में हॉल के निर्माण पर 676 750 रुपये खर्च हाेंगे।
शहर में विकास कार्य होंगे तेज
डी प्लान के तहत शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लोगों की मांग व जरूरत के अनुसार निर्माण कार्य होंगे। इसमें गलियां, धर्मशाला, चौपाल बनवाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर लगवा दिए गए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद निर्माण कार्य 90 दिन में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
-- ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद जींद।