फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City procession will be taken out on the occasion of Geeta Mahotsav

Jind News: गीता महोत्सव पर निकलेगी नगर शोभायात्रा

Fri, 28 Nov 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
City procession will be taken out on the occasion of Geeta Mahotsav
27जेएनडी19 : अ​धिकारियों की बैठक लेते एसडीएम सत्यवान सिंह मान। स्रोत प्रशासन - फोटो : राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
जींद। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होने वाले जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने वीरवार को अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन

सत्यवान सिंह मान ने विभागीय अधिकारियों को शोभायात्रा मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गीता जयंती समारोह का आयोजन दीवान बाल कृष्ण रंगशाला, पटवार भवन के निकट किया जाएगा। इस दौरान शुगर मिल के एमडी प्रवीण कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीपीआरओ कृष्ण कुमार, डीआईओ सुषमा देशवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव कार्यक्रम का विवरण
29 नवंबर
1. हवन, गीता पूजन, विभागीय प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का शुभारंभ।
2. स्कूली विद्यार्थियों व लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां।
3. बच्चे गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे।
30 नवंबर
लज्जा राम गुरुकुल विद्यापीठ, पांडु-पिंडारा में गीता सेमिनार का आयोजन।
1 दिसंबर (अंतिम दिन)
1. ग्लोबल गीता चैंटिंग, गीता आरती और दीपदान कार्यक्रम।
2. नगर शोभायात्रा जयंती देवी मंदिर से दीवान बाल कृष्ण रंगशाला तक, जिसमें गीता आधारित झांकियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed