{"_id":"62f160bad568fb7e2a278762","slug":"city-council-deputy-president-s-election-today-many-councilors-are-trying-to-become-deputy-president-jind-news-rtk6546610194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद उपप्रधान का चुनाव आज, कई पार्षद उपप्रधान बनने की लगा रहे जुगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद उपप्रधान का चुनाव आज, कई पार्षद उपप्रधान बनने की लगा रहे जुगत
विज्ञापन
नगर परिषद उपप्रधान का मंगलवार को चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। मंगलवार को ही नामांकन लिए जाएंगे और दोपहर एक बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि पहली बैठक में उपप्रधान का चुनाव होना मुश्किल है क्योंकि अभी तक भाजपा की तरफ से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।
पिछले एक सप्ताह से उपप्रधान की दौड़ में कई पार्षद शामिल हो चुके हैं। हालांकि किसी भी पार्षद ने अधिकारिक रूप से उपप्रधान की दौड़ में नहीं बताया है लेकिन अंदर खाते सभी की इच्छा उपप्रधान बनने की है। मंगलवार को होने वाली बैठक से कई पार्षद बाहर रहने की संभावना जताई जा रही है। इस कारण पहली बैठक कोरम पूरा नहीं होने की वजह से रद्द हो सकती है। इसका मुख्य कारण यह है कि अभी तक भाजपा की तरफ से उपप्रधान के लिए किसी नाम पर पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है।
सफीदों में भी आज ही उपप्रधान का चुनाव
वहीं सफीदों नगर पालिका में भी उपप्रधान का चुनाव मंगलवार को करवाया जाएगा। सफीदों में भी फिलहाल किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है। सफीदों से भी चार लोग उपप्रधान की दौड़ में शामिल हैं। जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले उपप्रधान के लिए नामांकन दाखिल करवाए जाएंगे, उसके बाद जरूरत पड़ी तो चुनाव करवाया जाएगा।
विज्ञापन
नरवाना में दस को होगा उपप्रधान का चुनाव, उचाना के लिए अभी तारीख नहीं
नरवाना में नगर परिषद उपप्रधान का चुनाव 10 अगस्त को करवाया जाएगा लेकिन उचाना नगर पालिका उपप्रधान के लिए अभी तक तारीख तय नहीं की गई है। नरवाना में ईवीएम से चुनाव करवाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नगर परिषद उपप्रधान का चुनाव मंगलवार को करवाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे सभी उपस्थित सदस्यों की हाजिरी लगाई जाएगी। इसके बाद 11.45 तक नामांकन होगा, 12 बजे तक नामांकनों की जांच होगी, एक बजे जरूरत पड़ी तो चुनाव करवाया जाएगा।
-सुशील कुमार, ईओ, नगर परिषद।