फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CITU workers left for Delhi in support of farmers

किसानों के समर्थन में दिल्ली रवाना हुए सीटू कार्यकर्ता

Mon, 30 Nov 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
CITU workers left for Delhi in support of farmers
दिल्ली कूच से पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर नेता। - फोटो : Jind
किसानों के समर्थन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के लगभग 100 कार्यकर्ताओं रविवार को जुलाना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले मजदूर नेता सुभाष पांचाल, कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर, खेत मजदूर यूनियन प्रधान सूरजभान, दीनदयाल ने कहा कि यह केवल किसानों का आंदोलन नहीं है, बल्कि मजदूरों को भी इसमें भाग लेना चाहिए। यदि कृषि व्यवसाय खत्म हो गया तो मजदूरों को भी रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे। इससे पहले सीटू नेताओं ने देवरड़, कमास खेड़ा, मालवी, झमौला व करेला गांवों का दौरा कर अन्य किसानों को भी दिल्ली कूच के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मजदूर नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो तीन कानून लागू किए हैं, उनको रद्द करवाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली पहुंचना चाहिए। जब तक यह कानून वापस नहीं हो जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसान, मजदूर तथा कर्मचारी मिलकर सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। इस तानाशाही सरकार ने किसान यूनियन और मजदूर यूनियन के नेताओं को गिरफ्तार किया और उन पर मुकदमे दर्ज किए हैं। सभी मुकदमे वापस हों तथा किसान नेताओं को रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed