फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CITU to protest on April 16 over demands

Jind News: मांगों को लेकर सीटू का प्रदर्शन 16 अप्रैल को

Mon, 13 Apr 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
CITU to protest on April 16 over demands
13जेएनडी06: सीटू कार्यकर्ता सीटीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौेंपते हुए। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। सीटू जिला कमेटी जींद ने सोमवार को प्रदेश में न्यूनतम वेतन लागू करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीटीएम मोनिका को सौंपा। सीटू नेताओं ने कहा, मानेसर में गिरफ्तार किए गए 55 मजदूरों को बिना शर्त रिहा किया जाए। साथ ही 16 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की।
विज्ञापन

जिला प्रधान कामरेड रमेश चंद्र और जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि त्रिपक्षीय बैठक में 23,196 रुपये न्यूनतम वेतन पर सहमति बनने के बावजूद सरकार ने बजट में केवल 15,220 रुपये की घोषणा की जिसका नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया। महंगाई के इस दौर में मजदूरों का शोषण हो रहा है और उनसे 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है। इस मौके पर सुरेश करसोला, जोगिंदर, दीनदयाल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed