फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CITU raises voice against exploitation of refinery workers

Jind News: रिफाइनरी मजदूरों के शोषण के खिलाफ गूंजा सीटू का हल्ला बोल

Tue, 03 Mar 2026 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
CITU raises voice against exploitation of refinery workers
02जेएनडी07: सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ प्रदर्शन करते हुए। स्रोत कर्मचारी
जींद। पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत ठेका मजदूरों के अमानवीय शोषण के विरुद्ध साेमवार को जींद सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करते हुए लघु सचिवालय के माध्यम से केंद्रीय श्रम मंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू जिलाध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों से 12 घंटे की गुलामी कराई जा रही है, जो कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने मांग की कि आठ घंटे की शिफ्ट लागू की जाए और अतिरिक्त समय का दोगुना ओवरटाइम दिया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वेतन में देरी, पीएफ की हेराफेरी और कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव मजदूरों को जानवर समझने जैसा है। सीटू जिला सचिव संदीप जाजवान और सर्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजीव ढांडा ने कहा कि यदि आठ घंटे की शिफ्ट, समय पर वेतन और बुनियादी अधिकार नहीं मिले तो यह आंदोलन पूरे हरियाणा में फैलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदीप नेहरा, सन्नी पटवारी, उत्तम बनर्जी और आशा रानी सहित मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed