फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA team seized 110 kg of poppy husk

Jind News: सीआईए की टीम ने पकड़ा 110 किलोग्राम डोडापोस्त

Mon, 24 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
CIA team seized 110 kg of poppy husk
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने दिल्ली-जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर तेलीखेड़ा के पास एक गाड़ी से 1 क्विंटल 10 किलोग्राम डोडापोस्त पकड़ा है। यह नशीला पदार्थ सप्लाई के लिए कार में लाया जा रहा था। सीआईए टीम ने गाड़ी सवार तीन को काबू कर लिया, जबकि कुछ गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आरोपी नशीले पदार्थ को दूसरे राज्य से प्रदेश में सप्लाई करने के लिए ला रहे थे। अलेवा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि अलेवा थाना क्षेत्र के गांव तेलीखेड़ा के रास्ते नशा तस्कर कार में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर सीआईए इंचार्ज सुखदेव के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली-जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर तेलीखेड़ा पुल के नीचे नाका लगा दिया। इसके कुछ देर बाद एक कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाने का इशारा किया तो नशा तस्करों ने गाड़ी को भगा लिया, लेकिन पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दो तस्कर खेतों के रास्ते भागने में सफल हो गए, जबकि तीन तस्कारों को काबू कर लिया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 110 किग्रा. डोडापोस्त बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने तीनों तस्करों की पहचान बताई नहीं है। सीआईए इंचार्ज सुखदेव ने बताया कि उन्हें मिली सूचना के आधार पर कार से 110 किग्रा. डोडापोस्त बरामद कर तीन आरोपियों को काबू किया है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed