{"_id":"6575fffa4b051be436090fc9","slug":"cia-recovered-1310-banned-and-intoxicating-tablets-jind-news-c-199-1-sroh1009-9992-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआईए ने प्रतिबंधित व नशीली 1310 टेबलेट बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआईए ने प्रतिबंधित व नशीली 1310 टेबलेट बरामद की
Sun, 10 Dec 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने किनाना बस अड्डे के पास एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली गोलियां पकड़ी हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनूपगढ़ गांव निवासी दीपक के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि सीआईए स्टाफ जींद की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए अनाज मंडी जींद में मौजूद थी। इस दौरान उनको सूचना मिली कि अनूपगढ़ गांव निवासी दीपक नशीली दवाईयां बेचने का काम करता है। जिसकी बस अड्डा किनाना पर न्यू चहल मेडिकॉज के नाम से दुकान है। जो इस समय अपनी दुकान के बाहर काले रंग के पोलीथीन में नशीली प्रतिबंधित दवाईयां लिए हुए किसी को देने के लिए इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से रेड करके आरोपी को काबू कर लिया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से प्रोक्सी ग्लो 50 एमजी के 30 पत्तों में कुल 240 गोली, ट्रामाडोल के 10 पत्तों में 100 गोली, एल्प्राजोल्म पांच एमजी के 19 पत्तों में 190 गोली, लोराजेपम के 26 पतों में 780 गोली बरामद हुई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।