फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CIA controlled the container and recovered 400 cases of liquor.

Jind News: सीआईए ने कंटेनर को काबू कर शराब की 400 पेटी बरामद की

Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
CIA controlled the container and recovered 400 cases of liquor.
07जेएनडी07-पुलिस गिरफ्त में शराब तस्करी में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : संवाद
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने हिसार रोड पर कंटेनर को काबू कर उसमें से अंग्रेजी शराब की 400 पेटी बरामद की हैं। शराब को राजस्थान के रास्ते गुजरात और बिहार तस्करी कर ले जाया जा रहा था। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को वीरवार देर शाम सूचना मिली थी कि जींद की तरफ से कंटेनर में शराब को तस्करी कर हिसार के रास्ते राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीआईए नरवाना ने राधास्वामी सत्संग भवन के निकट नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद पुलिसकर्मियों ने हिसार रोड पर आ रहे कंटेनर को रोक कर तलाशी ली तो उसमें अग्रेजी शराब की 400 पेटी बरामद हुई। इसमें शराब के अलग-अलग ब्रांड थे। पुलिसकर्मियों ने जब चालक से शराब से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रहा। पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक की पहचान सींसर खरबला, हिसार हाल लेघा हेतवान भिवानी निवासी धर्मवीर के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंजाब से शराब की तस्करी कर गुजरात और बिहार में सप्लाई करता है। पुलिस ने धर्मवीर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्जन

शराब को तस्करी के लिए राजस्थान के रास्ते गुजरात और बिहार ले जाया जा रहा था। शराब तस्करी से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसके बारे मे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुखदेव सिंह, प्रभारी, सीआईए नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed