फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chlorine gas leak in Gtuli

गतौली में क्लोरीन गैस लीक

Wed, 13 Aug 2014 11:57 PM IST
Jind
Jind Updated Wed, 13 Aug 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव गतौली में बुधवार को जल घर में रखी क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस लीकेज से एक किसान की चार एकड़ धान की फसल खराब हो गई। इसके अलावा जल घर के साथ खड़े पेड़ों के पत्ते भी झुलस गए। किसान ने गैस से खराब हुई धान की फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
गतौली गांव के किसान बीरेंद्र सिंह ढांडा ने बताया कि जल घर से लगता उसका खेत है। बीरेंद्र ढांडा ने बताया कि जलापूर्ति विभाग पानी साफ करने के लिए क्लोरीन गैस का सिलेंडर ला रखा था।
विज्ञापन

 सिलेंडर से गैस रिसाव होने से उसके खेत में खड़ी धान की फसल खराब हो गई। यह सब जल घर के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। उसने बताया कि गैस के रिसाव के कारण सारी फसल सफेद पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हजारों रुपये खर्च कर उसने कड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी। फसल खराब होने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने प्रशासन से फसल के मुआवजे की मांग की है। उसने कहा कि अगर प्रशासन ने मुआवजा नहीं दिया तो वह अदालत की शरण लेगा।

जलापूर्ति विभाग गतौली में पानी साफ करने के लिए क्लोरीन गैस के सिलेंडर लाए गए थे। सिलेंडर लीक हो गया।  सिलेंडर लीक होने की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत बंद करा दिया गया। फसल पर गैस का कुछ प्रभाव पड़ा है। इसके लिए एसडीओ को जानकारी दे दी गई थी। एसडीओ ने मौके का मुआयना भी किया था।
रमेश कुमार गोयल जई जलापूर्ति विभाग गतौली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed