फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children were administered the oath on the Preamble of the Constitution.

Jind News: बच्चों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

Wed, 27 Nov 2024 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Children were administered the oath on the Preamble of the Constitution.
26जेएनडी06: छात्रों को शपथ दिलाते हुए प्राचार्य प्रवेश खापड़। स्रोत प्रशासन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा में संविधान दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रांगण में छात्रों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई। स्कूल प्राचार्य प्रवेश खापड़ ने संविधान दिवस की प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलशन कुमार ने की, जबकि संचालन मास्टर रामप्रसाद ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रवेश खापड़ ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना भारत के नागरिकों को उनके अधिकार व कर्तव्य की जानकारी देती है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली, बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी राष्ट्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधानिक मूल्य ही हमारी धरोहर हैं, हमारा देश संविधान की खूबसूरती से लबालब है। यहां मैं की भावना नहीं बल्कि हम सबके होने की निष्ठा में बंधे हुए हैं। संविधान की प्रस्तावना का वाचन छात्रों के सम्मुख किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रदीप, मनदीप, इंदिरा ,रेखा, अनीता, सुनीता ,संगीता, नवीन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed