फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children from Sanskar Centers showcased their talent in a Bhajan and dance competition.

Jind News: संस्कार केंद्रों के बच्चों ने भजन और नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sun, 31 May 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Children from Sanskar Centers showcased their talent in a Bhajan and dance competition.
31जेएनडी33: आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले विद्यार्थी व अति​थि। संवाद
जींद। अग्रवाल शक्ति संगठन की ओर से शहर के गोपाल विद्या मंदिर में संचालित 10 संस्कार केंद्रों के बच्चों के लिए भजन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक, नैतिक और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की प्रधान डेजी जैन ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि घरौंडा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जींद निवासी रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अग्रवाल शक्ति संगठन को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र समाज में नैतिक मूल्यों के संरक्षण और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के प्रमुख सुभाष शर्मा, सेवा क्षेत्र के प्रांत प्रमुख महावीर गर्ग, प्राचार्य अजय कौशिक, कुमारी सुधा तथा अग्रवाल शक्ति संगठन की अनेक सदस्याएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति प्रवाह के अंतर्गत संचालित 10 संस्कार केंद्रों के विद्यार्थियों की परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भजन में रिया प्रथम, जानवी द्वितीय रही, नृत्य में मुस्कान प्रथम तो हर्षिता द्वितीय रही। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. शैली ने कहा कि संस्कार केंद्र बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed