फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister will gift 11 development projects to be built at the cost of crores

Jind News: मुख्यमंत्री करोड़ों की लागत से बनने वाली 11 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will gift 11 development projects to be built at the cost of crores
17जेएनडी28: हांसी ब्रांच नहर का फोटो जिस पर पुल का निर्माण किया जाएगा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। डीसी डाॅ. मनोज कुमार ने कहा कि 18 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। वे जिले को 31 करोड़ 6 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम लघु सचिवालय के सरल केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
इन परियोजनाओं की जिला के लोगों को जल्द सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। सिंचाई विभाग द्वारा जिले में विभिन्न विकास परियोजनाएं करवाई जानी हैं। इनमें बरसाती पानी निकासी के लिए गतौली गांव से सुंदर सब ब्रांच तक पाइप लाइन बिछाने के कार्य पर एक करोड़ 29 हजार की राशि खर्च की जाएगी। मीकाडा की एक अन्य परियोजना पर 2 करोड़ 54 लाख की राशि खर्च की जाएगी। जींद में बनने वाले सिंचाई भवन पर 8 करोड़ 85 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना का नींव पत्थर भी मुख्यमंत्री द्वारा रखा जाएगा। बरसाती पानी निकासी के लिए सुंदर ब्रांच पर शामलो पंपहाउस में 120 क्यूसेक पानी की क्षमता वाले नल की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इस पर दो करोड़ 90 लाख की धनराशि खर्च की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सुंदर सब ब्रांच पर बने कालवा किनाना पंप हाउस पर की गई अतिरिक्त व्यवस्था पर एक करोड़ 34 लाख की राशि खर्च की गई है। हांसी ब्रांच पर एक करोड 76 लाख की राशि से दोबारा पुल का निर्माण कार्य करवाया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पाजूकलां से रामपुरा तक बनाई जाने वाली सड़क पर एक करोड़ 53 लाख रुपये, देवरड़-किलाजफरगढ वाया पोली तक बनने वाली सड़क पर दो करोड़ 23 लाख रुपये, बोहतवाला से श्रीराग खेड़ा तक बनने वाली सड़क परियोजना पर एक करोड़ 31 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल परियोजना परिषद समग्र शिक्षा के तहत पिपलथा गांव में 11 एसीआर शौचालय, पावर ब्लॉक एवं शेड के निर्माण कार्य का उक्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इस पर 91 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बरवाला लिंक नहर से नहरी आधारित पानी के लिए गांव भाणा ब्राह्मण, गुरूसर, अंबरसर के लिए किए जाने वाले कार्य पर 6 करोड़ 67 लाख से अधिक की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed