फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister took care of everything in the budget: Saini

मुख्यमंत्री ने बजट में सबका ख्याल रखा : सैनी

Mon, 26 Feb 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister took care of everything in the budget: Saini
25जेएनडी09 : रिटोली गांव में लोगों को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी। संवाद
पिल्लूखेड़ा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बजट में सभी वर्ग का ध्यान रखा। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। अंग्रेजों के समय से जो आबियाना कर किसान दे रहे थे उसे मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में खत्म कर दिया है। सैनी रविवार को रिटोली गांव की बड़ी चौपाल में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि जो मान-सम्मान उनको आज ग्रामीणों ने दिया है, उसे वह कभी कम नहीं होने देंगे। समय आने पर इसको ब्याज सहित चुकाएंगे। कनाडा में विपक्ष के नेता के राजनीतिक सलाहकार गुलाब सिंह का भी ग्रामीणाें ने जोरदार स्वागत किया। गुलाब सिंह ने कहा कि यदि कनाडा में किसी भी सफीदों के युवक को कोई भी परेशानी है तो वह उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन

कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बजट में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सबसे पहले किसानों की बात करें तो 14 फसलों पर एमएसपी, छह हजार रुपये प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत और भावानंतर योजना के तहत सात हजार रुपये और सब्जी के लिए 30 हजार रुपये और फलों के लिए 40 हजार रुपये दिए जा रहे थे। अब बजट में मुख्यमंत्री ने हरियाणा में फसली ऋण पर ब्याज और जुर्माना माफ करने का फैसला लिया है। इससे 5 लाख 47 हजार किसानों को 1700 करोड़ रुपये का लाभ होगा। इसी कड़ी में 4299 गांवों का किसानों का आबियाना माफ हुआ है। इससे 140 करोड़ रुपये का एक मुश्त लाभ हुआ है। शहीद परिवारों के लिए भी 50 लाख रुपये बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिए। अंत्योदय के तहत जिसकी आय एक लाख रुपये तक है, उसको एक हजार किलोमीटर तक रोडवेज में फ्री सफर मिलेगा। इससे 84 लाख लोगों को लाभ होगा। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए आठ राजकीय पशु अस्पताल, 18 औषधालय खोले जाएंगे। इतिहास में पहली बार बिना किसी प्रकार का बोझ डाले एक लाख 89876 करोड़ का बजट पेश किया है, फिर भी विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं, जो एक राजनीतिक स्टंट है। जनता बखूबी जानती है। किसान भाइयों से भी अपील है कि वह किसी बहकावे में नहीं आएं। भड़काऊ आंदोलन में शामिल नहीं हों। सरकार पूरी तरह से सबका ख्याल रखने वाली है। सभी के हित मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में निहित हैं । इस मौके पर बनियाखेड़ा के सरपंच अजय पांचाल, हवा सिंह रोड़, रोझला के सरपंच जगत सिंह, कारखाना के सरपंच रणबीर कश्यप, सेवा राम रोड, बेदी नंबरदार, प्रतीक सिंह सरपंच रत्ताखेड़ा, रामनिवास वाल्मीकि, गुलाब सिंह रोड, हवा सिंह कालवा, रामफल नंबरदार, बेदी रोड नंबरदार, सेवा राम रोड, सुखबीर जयपुर, फतन, राकेश, हवा सिंह प्रजापत पंच, पालीराम शर्मा, रामफल सैनी नंबरदार, रामधारी, भजन प्रजापत, सोमपाल शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष, रणधीर, सतपाल, सत्यनारायण, अनिल प्रधान, रणजीत सैनी, हंसराज, रणबीर हाट भी मौजूद रहे।

25जेएनडी09 : रिटोली गांव में लोगों को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी। संवाद

25जेएनडी09 : रिटोली गांव में लोगों को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed