{"_id":"69c2d7382ca8906bc401781f","slug":"chief-minister-imparts-training-to-policemen-regarding-security-arrangement-jind-news-c-199-1-sroh1006-150479-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
24जेएनडी03-पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश देते उप अधीक्षक कमलदीप र
जींद। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं कि बारीकी से जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना था। इसके अलावा पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रबंधन, रूट चार्ट की योजना, भीड़ नियंत्रण सहित आपातकालीन परिस्थितियों में प्रबंध के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान अपनी भूमिका और जिम्मेदारी का पूर्ण ज्ञान हो और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाए।
डॉग स्क्वाड की मदद से सघन तलाशी ली जाए किसी संभावित खतरे को भांपते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक की संभावना को शून्य किया जा सके। उप अधीक्षक कमलदीप राणा ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा एक अत्यंत संवेदनशील दायित्व है जिसमें सतर्कता, समन्वय और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।