फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister Horticulture Insurance Scheme Portal Launch

Jind News: मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना पोर्टल लॉन्च

Tue, 05 Mar 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Horticulture Insurance Scheme Portal Launch
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सरकार ने बागवानी किसानों के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल निर्माण का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनकी खेती जोखिम मुक्त बनाना है। योजना के तहत किसानों की फसलों को प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। योजना में प्रतिकूल मौसमी कारकों और प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, तापमान, पानी के कारकों (बाढ़, बादल फटना, नहर, नाले का टूटना, झरना), तूफान और आग से फसल क्षति को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 21 फसलें शामिल हैं, जिनमें 14 सब्जियां, 2 मसाले और 5 फल शामिल हैं। योजना वैकल्पिक रूप से उन सभी किसानों के लिए होगी। योजना के तहत, सुनिश्चित राशि दी जाएगी। जिसमें सब्जियों एवं मसालों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि प्रति एकड़ 15,000 रुपये व अधिकतम 30,000/- रुपये तथा फलों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि 20,000 रुपये व अधिकतम 40,000/- रुपये होगी। किसानों को प्रति एकड़ प्रीमियम राशि 2.5 प्रतिशत सब्जियों मसालों के लिए 750 रुपये प्रति एकड़ व फलों के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ देना होगा। मुआवजा राशि चार श्रेणियों 25, 50, 75 और 100 फीसदी में बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed