फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Checks worth Rs 16 lakh were distributed to 32 beneficiaries from 13 villages.

Jind News: 13 गांवों के 32 लाभार्थियों को 16 लाख रुपये के चेक बांटे

Sat, 31 Jan 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Checks worth Rs 16 lakh were distributed to 32 beneficiaries from 13 villages.
29जेएनडी25: लाभार्थियों को चैक देते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। - फोटो : 1
जींद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत गुरुवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम डीएचबीवीएन कार्यालय में सब्सिडी चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उचाना क्षेत्र के 13 गांवों के 32 लाभार्थियों को 16 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री रहे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों के जीवन में आर्थिक समृद्धि की मजबूत आधारशिला बन रही है।
विज्ञापन

यह योजना देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ आम नागरिकों को बढ़ते बिजली खर्च से राहत दिला रही है। सोलर पैनल लगवाने वाले परिवारों को अब नाममात्र का बिजली बिल देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन जोगिंद्र कौशिक ने बताया कि केंद्र सरकार की सब्सिडी 1 किलोवाट 30 हजार, 2 किलोवाट 60 हजार, 3 किलोवाट पर 78 हजार। हरियाणा सरकार की अतिरिक्त मदद वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक 2 किलोवाट पर 25 हजार प्रति किलोवाट, अधिकतम 50 हजार रुपये साथ में 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त।

वार्षिक आय 1.80 से 3 लाख रुपये तक 2 किलोवाट पर 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट, अधिकतम 20 हजार रुपये 300 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त। इस मौके पर इस मौके पर एसडीओ जोजो तनेजा, सुरेंद्र खरकभूरा, सतीश जांगड़ा, श्रीकांत कसूहन, सत्यवान दुर्जनपुर, पंकज करसिंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed