{"_id":"684b3bfec6c29d576a00d173","slug":"check-the-width-of-the-street-before-installing-the-tower-jind-news-c-199-1-sroh1006-136229-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टावर लगाने से पूर्व जांचे वहां की गली की चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टावर लगाने से पूर्व जांचे वहां की गली की चौड़ाई
Fri, 13 Jun 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। टावर अधिनियम के तहत जिला स्तरीय दूरसंचार समिति की बैठक वीरवार को लघु सचिवालय की नई बिल्डिंग में हुई। इसकी अध्यक्षता एडीसी विवेक आर्य ने की। इस बैठक में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों की ओर से टॉवर स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों व उनसे संबंधित विभागीय रिपोर्टों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारी अपने-अपने पोर्टल पर दर्ज आवेदनों की नवीनतम स्थिति के साथ बैठक में उपस्थित हुए और गंभीरता से सभी एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि टावर लगाने से पूर्व उस स्थल की गली की चौड़ाई अवश्य जांची जाए ताकि आमजन के आवागमन में कोई बाधा न आए। साथ ही, जिस भूमि पर टावर प्रस्तावित है, उसके स्वामी की स्पष्ट सहमति आवश्यक है। अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी कहा कि टावरों से निकलने वाला विकिरण (रेडिएशन) ट्राई और डॉट की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। बिजली सुरक्षा, जनरेटर, अर्थिंग और अग्नि सुरक्षा के प्रबंध भी सख्ती से सुनिश्चित किए जाने चाहिए।
बैठक में डीडीपीओ संदीप भारद्वाज ने जानकारी दी कि बैठक में छह एजेंडा बिंदुओं को शामिल किया गया है। जिला परिषद पोर्टल पर आठ आवेदन, नगर परिषद नरवाना से तीन, नगर पालिका सफीदों से दो, नगर परिषद जींद से पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
एजेंडा-6 के तहत प्राप्त शिकायतों पर भी गहनता से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बीडीपीओ नरेश कुमार, बीडीपीओ प्रतीक, दूरसंचार विभाग से एडिशनल डायरेक्टर मनीष, बीएसएनएल से एसडीई प्रदीप मौजूद रहे।