{"_id":"65623cb952ed67486a086cb8","slug":"cheating-of-rs-2366-lakh-on-the-pretext-of-getting-a-visa-case-against-four-including-a-couple-jind-news-c-17-1-roh1027-301112-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वीजा लगवाने का झांसा देकर 23.66 लाख की ठगी, दंपती सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वीजा लगवाने का झांसा देकर 23.66 लाख की ठगी, दंपती सहित चार पर केस
Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
जींद । सिविल लाइन थाना पुलिस ने कनाडा का स्टडी वीजा लगवाने का झांसा देकर लगभग 24 लाख रुपये ठगने पर दंपती सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 11 निवासी प्रेम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मनजीत बीए में पढ़ती है और वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश में जाने की इच्छुक थी। इस पर उसका संपर्क ब्राइट स्टोन एजुकेशन इमीग्रेशन चंडीगढ़ से हुआ जिन्होंने अपने कार्यालय बुलाया। वहां मौजूद लवजीत सिंह ने बताया कि वह इमीग्रेशन विभाग में काम करता है और उसकी पत्नी व बेटे विदेश का वीजा लगवा सकता है। लवजीत पर विश्वास होने पर उन्होंने प्राथमिक फीस के तौर पर डेढ़ लाख रुपये व कागजात ले लिए। कुछ समय बाद लवजीत ने कनाडा का स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उनसे कुल 23 लाख 66 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बाद में कनाडा के फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला की रसीद व फर्जी वीजा दे दिया।
जब आरोपी से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और राशि लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने प्रेम की शिकायत पर पंजाब के लुधियाना के अर्बन एस्टेट निवासी लवजीत सिंह, उसकी पत्नी हरदीप कौर, जसकरण उर्फ दीप, सीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।