{"_id":"65e3761f758e0939640b01b4","slug":"cheated-of-rs-1430-lakh-on-the-pretext-of-earning-more-money-jind-news-c-199-1-sroh1009-113757-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ज्यादा धन कमाने का झांसा देकर 14.30 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ज्यादा धन कमाने का झांसा देकर 14.30 लाख रुपये ठगे
Sun, 03 Mar 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
जींद। ज्यादा धन कमाने का झांसा देकर एक युवक से 14.30 लाख रुपये ठगने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जवाहर नगर निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर मैसेज और कॉल आई थी। कॉल करने वालों ने अपना नाम सचिन मिश्रा, अंकित मेहता और अंकित कुमार बताया। इन्होंने बताया कि एक ऑटो ट्रेडिंग साफ्टवेयर कंपनी का काम करते हैं। इस कंपनी में रुपया लगाकर ज्यादा धन कमाया जा सकता है। इस पर वह उनके झांसे में आ गया। इसके बाद उसने 11 जनवरी को आरोपियों के खाते में 12 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद 20 जनवरी को 2.51 लाख रुपये डाल दिए।
आरोपियों ने जो खाता नंबर बताया, उसमें एक फरवरी को फिर से पांच हजार रुपये डलवाए गए। बार बार ट्रांसफर करवाए गए रुपये इसके बाद आरोपियों ने कंपनी में नुकसान बताकर और रुपये डलवाने के लिए कहा। उसने 13. 800 रुपये एक बार, दूसरी बार 2.40 हजार रुपये डलवाए। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14.30 लाख रुपये डलवाए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद