फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cheated of Rs 12.37 lakh in the name of sending fake visa to Australia

Jind News: फर्जी वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12.37 लाख रुपये ठगे

Fri, 17 Nov 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 12.37 lakh in the name of sending fake visa to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। युवक को विदेश भेजने के झांसे में लेकर फर्जी वीजा देने और 12.37 लाख रुपये ठगने के आरोप में उचाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बड़ौदा गांव निवासी जगदीश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे आशीष को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उन्होंने गांव के राकेश व उसकी पत्नी पूजा से संपर्क किया। यह दोनों दूसरे देश के वीजा लगवाने का काम करते हैं। दंपती से बातचीत की तो उन्होंने आशीष को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया।
विज्ञापन

राकेश और पूजा ने उस से 15 लाख रुपये की मांग की। इस पर उसने 9.37 लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से तो तीन लाख रुपये की नकदी उनको दिए। इस पर राकेश ने महाराष्ट्र के नागपुर के कन्हान विवेकानंद नगर निवासी चंचल राय उर्फ रॉबिन के साथ भी बात करवाई और बताया कि उसके साथ मिलकर वह लोग विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने और वहां पर काम दिलवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.37 लाख रुपये उनके पास जाने के बाद उन्होंने आशीष को वीजा दे दिया। जब आशीष ने वीजा की जांच की और वह एयरपोर्ट पर गया तो उसे पता चला कि वीजा नकली है। इसके बाद उन्होंने राकेश और पूजा से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने राकेश, पूजा और रॉबिन के खिलाफ फर्जी वीजा देने तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed