{"_id":"65b1616bc605a9e472034ec4","slug":"cheated-of-four-lakh-rupees-on-the-pretext-of-sending-it-to-australia-jind-news-t-199-1-sroh1009-12083-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठगे
Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
जींद। ऐंचरा खुर्द गांव निवासी एक युवक को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़पने के आरोप में सदर थाना सफीदों ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में ऐंचरा खुर्द गांव निवासी सुमन देवी ने बताया कि सफीदों सब्जी मंडी के पास गुरुद्वारा वाली गली में रहने वाले जगदीप उर्फ सोनू व सुरेंद्र से उनकी जान पहचान थी। उनकी सब्जी मंडी गेट के पास कपड़े की दुकान है और वह उनकी दुकान पर पिछले 10-12 सालों से कपड़ा खरीदती रही है। एक दिन दुकान पर कपड़ा लेने के लिए गई हुई थी तो जगदीप उर्फ सोनू ने उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजकर वहां काम दिलवाने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गई और उनसे आस्ट्रेलिया जाने का खर्च पूछा। इस पर आरोपियों ने 20 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसके लिए चार लाख रुपये प्रोसेस फीस का खर्च बताया। जिसको उन्होंने तीन बार में आरोपियों को दे दिए। यह राशि उन्होंने देवेंद्र नाम के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डाले। इसके बाद आरोपियों ने महिला को बताया कि लड़के के दस्तावेज आगे भेज दिए हैं, जल्द ही उसका काम बन जाएगा, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी न तो उसके बेटे का वीजा लगा और न ही आरोपियों ने रुपये वापस किए। कु छ दिन बाद आरोपी सब्जी मंडी के पास की कपड़े की दुकान बेचकर वहां से फ रार हो गए। जब किसी तरह घर का पता कर वहां गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। सुमन ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद जगदीप और सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।