फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CHC Alewa's power supply is out, employees are looking for fault for 36 hours

Jind News: सीएचसी अलेवा की बत्ती गुल, 36 घंटे से फाल्ट ढूंढ रहे कर्मचारी

Thu, 04 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
CHC Alewa's power supply is out, employees are looking for fault for 36 hours
03जेएनडी32-सीएचसी अलेवा का वह भवन जिसमें 36 घंटे से बिजली नहीं। स्रोत ग्रामीण - फोटो : गड्ढों में फंसकर पलटे पांच ई रिक्शे
अलेवा। सीएचसी अलेवा की बिजली मामले में 36 घंटे से बत्ती गुल है लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद भी बिजली कर्मचारी फाल्ट ढूंढ पाने में नाकाम हैं। इसके कारण सीएचसी अलेवा के फ्रीजर में रखी वैक्सीन के अलावा डिलीवरी हट व आपातकालीन सेवाओं पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से सीएचसी में जनरेटर की सुविधा लेनी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी अलेवा में इलाज के लिए आए विकास, संदीप, राजेश व महावीर ने कहा कि कहने तो सीएचसी अलेवा हाट लाइन से जुड़ी हुई है लेकिन मंगलवार से सीएचसी अलेवा में बिजली मामले में सुबह करीब दो बजे से बत्ती गुल होने के कारण मरीजों के साथ-साथ स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसको लेकर लोगों ने मामले को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों को अवगत करवाया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मामले को स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर रात को ही जनरेटर की सुविधा कर जैसे-तैसे आपातकालीन सेवाओं का काम चलाया लेकिन 36 घंटे बीतने के बावजूद भी सीएचसी अलेवा में स्थाई रूप से बिजली का प्रबंध नहीं होने से लोगों के अलावा डिलीवरी हट व आपातकालीन सेवाओं के मामले में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंगलवार को सीएचसी की बिजली लाइन में फाल्ट आने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को ठीक करने के लिए भेज दिया था लेकिन दिनभर बारिश होने के कारण बिजली सप्लाई ठीक नही हो सकी। बुधवार सुबह से ही बिजली कर्मचारी लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने में जुटे है। -आनंद कुमार, एसडीओ बिजली निगम नगूरां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed